NTA ने शेड्यूल में क्या बदलाव किया?
पहले जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक होनी थी, लेकिन अब इसे घटाकर 8 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है. नया शेड्यूल के अनुसार, अब पेपर 1 (BE/BTech) 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल और पेपर 2 (BArch/BPlanning) 7 अप्रैल है. हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी. जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
सिटी स्लिप डाउनलोड करना बहुत आसान है. सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर Advance City Intimation लिंक पर क्लिक करें. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें. Submit बटन पर क्लिक करें. आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.
एडमिट कार्ड कब आएगा?
अभी तक एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले इसे जारी कर दिया जाएगा. इस साल जेईई मेन 2026 के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है. जनवरी सेशन में ही 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जबकि अप्रैल सेशन के लिए भी लाखों छात्र रजिस्टर हुए हैं.
सीटों की स्थिति?
देश के बड़े सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटों की संख्या सीमित है. कुल मिलाकर लगभग 63,000 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें IIT में लगभग 18,000 सीटें, NIT में करीब 24,500 सीटें, IIIT में लगभग 10,000 सीटें अन्य सरकारी संस्थानों में 10,000 से ज्यादा सीटें शामिल हैं.
