ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा का बड़ा संकेत, होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में शुरू होगा नया दौर

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने यह संकेत देकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी सख्ती को और अधिक बढ़ाएगा। मोजतबा खामेनेई के बयानों से यह स्पष्ट होता है कि ईरान अब इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के प्रबंधन में केवल नियंत्रण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत अपने कंट्रोल को अगले चरण में ले जाने की तैयारी कर रहा है। यह सख्त बयान ऐसे समय में आया है जब शनिवार को पाकिस्तान में युद्धविराम के बाद ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ने का समय: 1 मिनट

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नई रणनीति

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए एक बयान में मोजतबा खामेनेई ने स्पष्ट रूप से कहा, [ईरान होर्मुज को और अधिक व्यवस्थित तरीके से ज्यादा प्रतिबंधात्मक बनाने की योजना बना रहा है। मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने के बाद से यह जलडमरूमध्य पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहा है।

आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद पूरी दुनिया, विशेषकर एशियाई देशों को अच्छी तरह से समझ आ गई है। अब ईरान इसी डर को एक रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है, ताकि अपने हितों को साध सके।

‘युद्ध नहीं चाहते, पर बदला लेंगे’

मोजतबा खामेनेई के बयान में आगे कहा गया, ईरान युद्ध नहीं चाहता लेकिन अपने अधिकारों को भी नहीं छोड़ेगा और सभी प्रतिरोध मोर्चों को एकीकृत इकाई मानता है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि तेहरान इस युद्ध का निश्चित विजेता है।

इसके अलावा, मोजतबा ने यह भी साफ कर दिया कि जवाबी कार्रवाई ईरान की रणनीति का एक मुख्य बिंदु बनी हुई है। उन्होंने इसे

📤 Share This Post / इस पोस्ट को शेयर करें:

ये भी पढ़ें

🔔

Stay Updated!

Get notified for new articles

×
📰

Loading...

Read Now →
🔔 0

📬 Notifications

No new notifications

0%