चुनावी सर्वे के नतीजे
VoteVibe के ताजा सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 294 सदस्यीय विधानसभा में 174 से 184 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत का आंकड़ा 148 है, इसलिए TMC आराम से सरकार बना सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह ममता बनर्जी का लगातार चौथा कार्यकाल होगा, हालांकि सीटें पहले से कम हो सकती हैं.
BJP की स्थिति
दूसरी तरफ BJP को इस बार 108 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान से ज्यादा है. इससे साफ है कि BJP इस बार एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में आ सकती है. वहीं कांग्रेस और वाम दलों की स्थिति कमजोर बनी हुई है और उन्हें सिर्फ 0 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है.
मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा नेता
मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी अभी भी सबसे पसंदीदा नेता हैं. सर्वे के अनुसार, 46.4% लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, जबकि BJP के सुवेंदु अधिकारी को 34.9% समर्थन मिला है. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और CPM के मोहम्मद सलीम काफी पीछे हैं.
सर्वे में सबसे बड़ा मुद्दा
VoteVibe सर्वे में यह भी सामने आया है कि लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और विकास है, जिसे 35.1% लोगों ने सबसे अहम बताया. इसके बाद कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, चुनाव से जुड़े मुद्दे और महंगाई भी प्रमुख चिंताएं हैं.
