संक्षिप्त विवरण
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे मंगलवार को माता के दर्शन करने के लिए पटना से आए थे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि यह हादसा प्रशासनिक व्यवस्था में कमी की वजह से हुआ।
लोग लाइन में नहीं लगना चाहते और हादसा हो गया
मंदिर पहुंची ममता ने कहा कि मैं पटना से आई हूं। हर मंगलवार को यहां मेला लगता है। लेकिन दर्शन नहीं हुआ। यह सब प्रशासन की कमी की वजह से हुआ है। मैंने सुना है कि पांच लोगों की मौत हुई है। सिरियस हैं और एंबुलेंस गई है।
प्रशासन की कमी की वजह से हुआ हादसा
वहीं रीना राय ने कहा कि हम लोग मंदिर पहुंचे तो पता चला कि कुछ लोग बेहोश हो गए, कुछ जख्मी हैं और कुछ बेहोश हो गए हैं। भगदड़ इसलिए मची क्योंकि लोग लाइन में नहीं लगना चाहते हैं। हम पहले, हम पहले के चक्कर में ऐसा हुआ।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। पांच एम्बुलेंस मौके पर पहुंचाई गईं। भगदड़ में कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़े थे। मौके पर एसडीएम भी पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे थे। इलाज के दौरान दो और महिलाओं की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। स्थानीय लोग शवों की पहचान करने में जुटे हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
श्रद्धालुओं को लगा है कि प्रशासनिक व्यवस्था में कमी की वजह से हुआ हादसा
श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में कमी की वजह से यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं का आरोप है कि यह घटना प्रशासन की गलतियों के कारण हुई है। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने मामले की जांच की जानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।