एचडीएफसी बैंक ने बदले ATM नियम
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, बैंक के अपने एटीएम से महीने में 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। जबकि दूसरे बैंकों के एटीएम से यह सीमा घटाकर 3 कर दी गई है।
तय लिमिट पार करने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा, बैंक ने यूपीआई बेस्ड एटीएम कैश विथड्रॉल को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट से जोड़ने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये के साथ टैक्स देना होगा।
PNB ने भी बदले ATM निकासी सीमा
Punjab National Bank ने अपने कुछ डेबिट कार्ड्स पर कैश निकालने की लिमिट कम करने का फैसला किया है। नए नियम के अनुसार, जहां पहले ग्राहक एक दिन में 1 लाख रुपये तक निकाल सकते थे, वहीं अब यह सीमा घटाकर 50,000 रुपये कर दी गई है।
इसके अलावा, बैंक ने अपने कुछ प्रीमियम कार्ड्स की दैनिक निकासी सीमा भी घटा दी है। इन कार्ड्स से पहले 1.5 लाख रुपये तक निकाले जा सकते थे, लेकिन अब यह सीमा 75,000 रुपये कर दी गई है।
बंधन बैंक ने भी बदले ATM नियम
बंधन बैंक ने भी अपने ग्राहकों के लिए एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब ग्राहक बैंक के अपने एटीएम पर महीने में 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे, जबकि दूसरे बैंकों के एटीएम से यह सीमा घटाकर 3 कर दी गई है।
तय लिमिट पार करने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज लिया जाएगा। इसका मतलब है कि ग्राहकों को हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये के साथ टैक्स देना होगा।
