धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, तीन लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक घटना में जमीन धंसने से एक मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग फंस गए हैं। घटना सोनारडीह थाना क्षेत्र के तांडबाड़ी बस्ती में हुई है। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

पढ़ने का समय: 1 मिनट

बारिश के कारण जमीन धंसने से हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बारिश के कारण हुई है और अवैध खनन के कारण नहीं। हालांकि, बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने दावा किया कि इलाके में अवैिध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जो इस घटना का एक कारण हो सकता है।

कई घरों में पड़ीं दरारें

बताया जा रहा है कि एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जबकि कई मकानों में दरारें आ गई हैं। इमारत गिरने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर वहां से भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने जाहिर की नाराजगी

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है और आरोप लगाया कि खनन आदि के चलते लगातार हो रहे भू-धंसान की वजह से लोगों की जान पर बन आई है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

📤 Share This Post / इस पोस्ट को शेयर करें:

ये भी पढ़ें

🔔

Stay Updated!

Get notified for new articles

×
📰

Loading...

Read Now →
🔔 0

📬 Notifications

No new notifications

0%