सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान
प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र महिला को 2,500 रुपये की राशि बिना किसी देरी या बिचौलिये के मिले। डिजिटल माध्यम से किया गया यह भुगतान पूरी तरह पारदर्शी है और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भुगतान प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो, जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में वितरण की स्थिति
अनगड़ा में 16,701, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,360, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,683, बेड़ो में 20,571 और बुंडू में 8,440 लाभुकों को राशि मिली। बुंडू नगर पंचायत में 3,502, बुढ़मू में 17,816, चान्हो में 19,699, हेहल शहरी क्षेत्र में 15,245 और ईटकी में 10,334 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। कांके में 31,548 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,313, खलारी में 9,580, लापुंग में 11,342, मांडर में 23,079, नगड़ी में 17,856 महिलाओं को योजना से जोड़ा गया।
प्रशासन की विशेष पहल
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। लाभुकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने “अबुआ साथी” नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। इस नंबर पर महिलाएं अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती हैं और प्रशासन का दावा है कि शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके उत्थान में सहायक सिद्ध होगी।
