रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2025 की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. उनके टेस्ट से संन्यास लेने के पीछे ज्यादातर लोग गौतम गंभीर का हाथ मानते हैं. अब इस मामले पर खुद गंभीर ने अपनी बात रखी है.
रोहित और विराट के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था. किसी को यकीन नहीं था कि दोनों क्रिकेटर इंग्लैंड टूर से पहले रेड बॉल क्रिकेट छोड़ देंगे. रोहित और विराट ने टेस्ट से खुद रिटायरमेंट लिया या उन्हें मजबूर किया गया. यह सवाल आज भी क्रिकेट फैन्स के जेहन में है. ज्यादातर लोग कोच गंभीर को उनके रिटायरमेंट के लिए जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन अब गंभीर ने अपनी बात रखी है.
गौतम गंभीर ने कहा, “मैं भी इंसान हूं. मुझे भी गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए. प्लयेर्स को भी गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए. मैंने पिछले डेढ़ साल में गलतियां की होंगी. मैं इससे पीछे नहीं हटता.”
गंभीर ने आगे कहा, “मैंने हमेशा एक बात पर भरोसा किया है. सही इरादे से लिए गए गलत फैसले मंजूर हैं. लेकिन, गलत इरादे से लिए गए गलत डिसीजन ड्रेसिंग रूम में कतई मंजूर नहीं हैं.”
गंभीर ने कहा कि टेस्ट से रिटायमेंट लेने की वजह लगातार दो टेस्ट सीरीज हारने के बाद, बीसीसीआई ने नाराजगी जाहिर की. बोर्ड ने टेस्ट टीम का रिव्यू करते हुए पहले हेड कोच गौतम गंभीर और फिर कप्तान रोहित शर्मा की फटकार लगाई. बोर्ड ने व्यक्तिगत आजादी पर रोक लगाते हुए कई गाइडलाइंस लाने का फैसला किया. इसके बाद, टीम के दोनों सीनियर प्लेयर रोहित और विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
