बिन PhD भी बन सकते हैं प्रोफेसर! मालिनी अवस्थी बनीं मिसाल, जानें क्या है Professor of Practice?

आज के दौर में पढ़ाई का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रह गया है. अब छात्रों को असली दुनिया के कामकाज के लिए तैयार करना भी जरूरी हो गया है. इसी सोच के साथ एक नई पहल सामने आई है, जिसके तहत बिना PhD और NET जैसी डिग्री के भी लोग विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बन सकते हैं. हाल ही में मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी को ‘Professor of Practice’ के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे इस नई व्यवस्था को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. 

पढ़ने का समय: 2 मिनट

क्या है ‘Professor of Practice’?

‘Professor of Practice’ एक ऐसा पद है, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं और उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया है. ऐसे लोगों के पास जरूरी नहीं कि PhD या NET जैसी पारंपरिक डिग्रियां हों, लेकिन उनके अनुभव को ही उनकी सबसे बड़ी योग्यता माना जाता है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि असली दुनिया के अनुभव से भी जोड़ा जाए. इससे पढ़ाई का स्तर और उपयोगिता दोनों बेहतर होते हैं.

कौन बन सकता है ऐसा प्रोफेसर?

इस पद के लिए सबसे जरूरी चीज है अनुभव. अगर किसी के पास अपने क्षेत्र में करीब 15 साल का अनुभव है, तो वह इसके लिए योग्य हो सकता है. चाहे आप कला, मीडिया, बिजनेस, साइंस या किसी भी फील्ड से हों, अगर आप अपने काम के एक्सपर्ट हैं तो आपके लिए यह मौका खुला है. 

क्यों शुरू की गई यह पहल?

अक्सर देखा जाता है कि छात्र किताबों से पढ़ाई तो कर लेते हैं, लेकिन असली काम करने में उन्हें दिक्कत आती है इसी गैप को खत्म करने के लिए यह पहल शुरू की गई है. इसका मकसद है कि छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ी असली जानकारी मिले और वे नौकरी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें. 

छात्रों को क्या फायदा मिलेगा?

सब्से बड़ा फायदा यह है कि छात्रों को सीधे एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा. उन्हें वही चीजें सिखाई जाएंगी जो नौकरी में काम आती है. साथ ही इंटर्नशिप और जॉब के मौके भी बढ़ जाएंगे. इसके अलावा नए आइडिया और स्टार्टअप की सोच भी मजबूत होगी. 

📤 Share This Post / इस पोस्ट को शेयर करें:

ये भी पढ़ें

🔔

Stay Updated!

Get notified for new articles

×
📰

Loading...

Read Now →
🔔 0

📬 Notifications

No new notifications

0%